Site icon OmExpress

श्रीडूंगरगढ़ भोजस गांव में जहरीला दाना खाने से 11 बकरियों ने दम तोड़ा

बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ के भोजास गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक गरीब किसान की आंखों के सामने तड़प तड़प कर उसकी बकरियों की जान जा रही है। किसान परिवार आंखों में आंसू लेकर बेबसी और लाचारी से अपने रोजगार को दम तोड़ते हुए देख रहा है। गांव भोजास में शेराराम नाई के घर मंगलवार शाम से अब तक 11 बकरियों ने दम तोड़ दिया है। पशु चिकित्सक डॉ. जाफर ने मृत बकरी का पोस्टमार्टम किया है जिसमें जहरीले दाने खाने की बात सामने आई है। बाकी बकरियों की जान बचाने के लिए उन्हें इंजेक्शन व दवाई दी जा रही है परन्तु वे भी तड़प तड़प कर एक एक कर मर रही है। अन्य का भी बचना मुश्किल नजर आ रहा है। ग्राम विकास अधिकारी हरिप्रसाद मीणा मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा ले रहें है। बेनिसर के जागरूक युवा राजन मुंड सहित ग्रामीणों ने किसान परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।

Exit mobile version