Site icon OmExpress

श्री ब्राहमण स्वर्णकार दादोजी मेला 1 जून को

बीकानेर, (कविता कंवर राठौड़ ) श्री ब्राहमण स्वर्णकार दादोजी धर्मार्थ संस्था, श्री रामसर, बीकानेर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दादोजी महाराज के स्थापना दिवस पर श्री रामसर बीकानेर में पूजा , अर्चना, महा आरती एवं महा प्रसादी का आयोजन एक जून (1-6-2022) बुधवार को रखा गया है । संस्था के अध्यक्ष जयनारायण सोनी ने बताया कि दादोजी महाराज की महा आरती सायं 5 बजे होगी तत्पश्चात महाप्रसादी का कार्यक्रम रहेगा ।श्री रामसर आने-जाने के लिए खरनाडा, पुरानी जेलरोड से नियमित बस सेवा सायं चार बजे से उपलब्ध रहेगी । बीकानेर शहर के अलावा बाहर से आने वाले भक्तों के लिए गोगागेट के बाहर पुराने बस स्टेंड के सामने महेश भवन (गिराणी सुनारों की बगेची) में ठहरने की व्यवस्था की गई है ।

Exit mobile version