Site icon OmExpress

सरदार भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर अमरदीप जलाया गया

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

पटना । , नेहरू युवा केंद्र पटना के तत्वावधान में श्री राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान बख्तियारपुर द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अमर बलिदान शहीदी दिवस के रूप में मनाया । इस अवसर पर अमरदीप भी प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों के अमर गाथा और बलिदानी के देश भक्ति और कुर्बानी की विस्तार से चर्चा की है इस अवसर पर उपस्थित नौजवानों ने मेरा रंग दे बसंती चोला गीत गाकर उनके पति श्रद्धांजलि अर्पित की ।
संस्थान की सचिव अपर्णा बाला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अमर शहीदों की कुर्बानी और बलिदान की चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की l इस कार्यक्रम से नई युवा पीढ़ियों में काफी जोश और उत्साह का संचार हुआ ।स्वावलंबन के सचिव द्वारा इस कार्यक्रम के लिए आयोजक संस्थान को बधाई दी गई नेहरू युवा केंद्र पटना के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने शहीदी दिवस पर बलिदानी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Exit mobile version