Site icon OmExpress

सोनिया गांघी चार दिवसीय दौरे पर राजस्थान रणथण्भौर पहुंची

जयपुर ( ओम एक्सप्रेस )।यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी गुरुवार को 4 दिन के राजस्थान दौरे के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। सोनिया गांधी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधा रणथण्भौर पहुंची हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच सोनिया गांधी 9 दिसम्बर को अपना जन्मदिन राहुल गांधी के साथ रणथम्भौर में ही मनाएंगी। माना जा रहा है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरान रणथम्भौर पहुंच सकती हैं।
जन्मदिन के साथ चुनावी रिजल्ट पर होगी चर्चा।

तय प्रोग्राम के मुताबिक सोनिया गांधी 11 दिसंबर तक राजस्थान में रहेंगी। सोनिया गांधी का जन्मदिन कल 9 दिसंबर को रणथंभौर में राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ मनाया जाएगा। इसके बाद सोनिया गांधी का राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलने का भी कार्यक्रम है। 11 दिसंबर को दोपहर 2:20 बजे इंडिगो फ्लाइट से सोनिया गांधी वापस दिल्ली रवाना होंगी।
राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव और हिमाचल प्रदेश-गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पूरा गांधी परिवार (सोनिया-राहुल-प्रियंका) एक साथ, एक दिन, एक ही जगह पर होंगे, इसकी पूरी सम्भावना है। चुनावी रिजल्ट के बाद कांग्रेस के अगले राजनीतिक कदम पर भी इस दौरान चर्चा होगी। माना जा रहा है हिमाचल-गुजरात रिजल्ट के बाद प्रियंका गांधी भी रणथम्भौर पहुंचेंगी।

Exit mobile version