– इंडियन सीनियर चैम्बर बेंगलुरु शाखा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागरिकों को बांटे पौधे
रिपोर्ट – ओम एक्सप्रेस
बेंगलुरु । इंडियन सीनियर चैम्बर 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया । इंडियन सीनियर चैम्बर बेंगलुरु शाखा के सदस्यों द्वारा प्रातः: लालबाग के पास मॉर्निंग वॉक पर आने वाले नागरिकों एवं अपने-अपने निवास स्थान के पास निवासी को पौधे बांटे। पौधे के साथ पर्यावरण की रक्षा पर एक पत्र भी साथ में दिया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंडियन सीनियर चैम्बर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सांखला जैन द्वारा प्रथम पौधा भेंट कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जो वेबिनार के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। सुनील सांखला जैन ने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। सभी को मिलकर अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है। आपने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने से पहले हर साल के लिए एक थीम का चयन किया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)’ है। आसान शब्दों में कहें तो, पृथ्वी को अच्छी अवस्था में लाना है। जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, शहर को हरा-भरा करना, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं। प्रत्येक नागरिक को इस दिन पर्यावरण की बहाली का संकल्प लेना चाहिए।

सुनील सांखला जैन ने बेंगलुरु शाखा के सदस्यों को बधाई देते हुए प्रेरणा दी है कि स्वस्थ जीवन के लिए, पर्यावरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इस लॉकडाउन की स्थिति में भी इंडियन सीनियर चैम्बर बेंगलुरु शाखा यह संदेश जन जन तक पहुंचा रहा है एवं जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक होने का कर्तव्य निभा रहे है । हमें अभियानों में भाग लेना चाहिए और प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याओं को मिटाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। हम सब मिलकर बदलाव ला सकते हैं। प्रकृति को बचाना हर इंसान का कर्तव्य है और प्रकृति को बचाने के लिए सिर्फ एक अकेला व्यक्ति काफी नहीं है, इसलिए हम सभी को साथ आकर समय रहते एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए। अपने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी से अपील की हम सभी अपने वातावरण को स्वच्छ रखने, वृक्षों एवं जल स्रोतों के संरक्षण हेतु संकल्पित हों।

इंडियन सीनियर चैम्बर बेंगलुरु शाखा के अध्यक्ष श्रीकांत स्वामी ने बताया कि वर्तमान कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के चलते बेंगलुरु शाखा के सदस्यों एवं उनके परिवार सदस्यों द्वारा अपने-अपने घर में एवं आस पास पौधरोपण किया और आज का यह कार्यक्रम भी कोविड प्रोटोकॉल,एवं प्रशासन के नियम को ध्यान में रखकर भव्य आयोजन न करते हुए पौधे वितरण तक ही सीमित रखा गया है । इंडियन सीनियर चैम्बर बेंगलुरु शाखा के सामुदायिक विकास निर्देशक राघवेंद्र ने आभार प्रकट किया।

You missed