Site icon OmExpress

स्व. रामरतन कोचर की 40 वीं पुण्यतिथि 23 मार्च को सद्भावना दिवस के रूप मनाई जाएगी

बीकानेर।स्वतन्त्रता सेनानी पूर्व विधायक स्व. रामरतन कोचर की 40वीं पुण्यतिथि 23 मार्च को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा। रामरतन कोचर सर्किल, नोखा रोड पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा।इस अवसर पर समिति द्वारा दो विकलांग व्यक्तियों को सद्भावना रूवरूप दो ट्राई साईकिलें, एक व्हील चेयर, सात महिलाओं को सिलाई मशीन एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस का वितरण किया जावेगा।पिछले दिनों समिति की हुई मीटिंग में जिन-छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस, महिलाओं को सिलाई मशीन एवं जिन व्यक्तियों को ट्राई साईकिल व व्हील चेयर दी जायेगी। उनके नाम का चयन किया गया। इस अवसर पर 25 वां स्व. रामरतन कोचर स्मृति साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कार भी दिया जावेगा। इस बार का साहित्य पुरस्कार बलवीर सिंह करूण को दिया जायेगा

Exit mobile version