Site icon OmExpress

हरियाणा में 10 साल की बच्ची से रेप, वारदात को अंजाम देने में बच्चे भी शामिल…वीडियो वायरल

OmExpress 8th Year

नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। देश की अलग-अलग जगहों से रेप की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं| सबसे शर्मनाक बात यह है कि बच्चियों के साथ भी ऐसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है और बच्चे इस घटना में लिप्त हो रहे हैं| हरियाणा, जहां से बच्चियों के साथ रेप की कई ख़बरें सामने आ चुकी हैं| वहां से एक बार फिर से एक बच्ची के साथ रेप होने की खबर सामने आई है| रेप करने वालों में बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं| वहीं गत दिनों आठ लोगों ने बकरी से किया गैंगरेप, मौत, मालिक को कहा जा दम है तो पुलिस में शिकायत कर दे।

बतादें कि, हरियाणा के रेवाड़ी में एक 10 साल की बच्ची का रेप हुआ है| बताया जा रहा है कि रेप करने वालों में 10-12 साल के बच्चे शामिल हैं| इसके साथ ही एक बालिग़ लड़का भी इसमें शामिल बताया जाता है| इनके द्वारा 10 साल की बच्ची के साथ रेप 24 मई को किया गया है| इसके साथ ही रेप के दौरान का वीडियो भी बनाया गया| जिसे बाद में वायरल कर दिया गया| फ़िलहाल, मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है|

डीएसपी हंसराज ने बताया कि रेवाड़ी में एक 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया है| पुलिस को इसकी सूचना मिली है| रेप करने वालों में 10-12 साल के बच्चे और एक बालिग लड़का है। इन सबकी संख्या कुल 7 है| पिछले महीने की 24 तारीख को सभी ने मिलकर रेप किया और वीडियो बना लिया। डी एस पी ने बताया वीडियो वायरल होने के बाद मामला घर वालों के संज्ञान में आया। बरहाल, मामले में FIR दर्ज करके बच्चों को अभिरक्षा में लिया गया है| जबकि एक बालिग लड़के को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जा चूका है| वीडियो वायरल को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version