Site icon OmExpress

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होगा रंग आनंद तीन नाटकों की प्रस्तुति के साथ…

-फिर होगी ताजा कवि शायर रंगकर्मी आनंद वी आचार्य की स्मृतियां

-इस बार का “रंग आनंद अवॉर्ड २०२३” वरिष्ठ रंगकर्मी श्री प्रदीप भटनागर को

बीकानेर, ( कविता कंवर राठौड़ )।संकल्प नाट्य समिति बीकानेर द्वारा कवि शायर रंगकर्मी स्वर्गीय आनंद वी आचार्य की स्मृति में त्रि दिवसीय नाट्य समारोह का आरंभ स्थानीय टाउन हॉल में 19 से 21 फरवरी 2023 सांय 7 बजे से होगा । पिछले तीन वर्षो से लगातार हो रहे रंग आनंद नाट्य समारोह में एक बार फिर बीकानेर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा तीन नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी । संस्था के अभिषेक आनंद आचार्य ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन मां सरस्वती एवम स्वर्गीय आनंद वी आचार्य के चित्रों पर पुष्पांजलि एवम दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का आगाज़ होगा । टाउन हॉल में आयोजित होने वाले इस आयोजन के अंतिम दिन बीकानेर एवम राजस्थान ही नहीं वरन भारत के वरिष्ठ एवम युवा रंगकर्मी जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन रंगकर्म को समर्पित किया हो, ऐसे प्रतिभावान कलाकार का ” रंग आनंद अवॉर्ड” देकर सम्मान किया जाता है ताकि रंगकर्म का संवर्धन जारी रहे । इसी क्रम में इस बार का “रंग आनंद अवॉर्ड 2023” बीकानेर के ही रंगकर्मी या यूं कहे की रंगकर्म को समर्पित श्री प्रदीप भटनागर को देकर सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version