Site icon OmExpress

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव प्रचार : आज शाम 5:00 बजे बंद

जयपुर ,(दिनेश शर्मा” अधिकारी “)।राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में चल रहे बार एसोसिएशन के दौर की प्रक्रिया में प्रचार प्रसार का आज अंतिम दिन शाम 5:00 बजे पूरा हो रहा है ,इसके बाद अधिवक्ता प्रत्याशी अपने वोटरों को व्यक्तिगत रूप से जनसंपर्क करेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्येंद्र सिंह राघव ओर से गठित चुनाव प्रबंधन हेतु विशेष टीम की आवश्यक बैठक लेकर आज कार्यालय में चर्चा की गई ,इस पर सभी ने एकमत होकर सुनिश्चित किया कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराए जाएं । कोरोना गाइडलाइंस एवं आदर्श चुनाव संहिता की पालना सुनिश्चित की जाए इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन की ओर से अशोक नगर थाना और डिप्टी सर्किल को भी बैठक में आमंत्रित किया गया जिनसे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए विशेष चर्चा की गई।

Exit mobile version