Site icon OmExpress

हुकम चंद सोनी का बीकानेर के हुवा भव्य स्वागत

बीकानेर।भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर हुकम चंद सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजस्थान का फतेहपुर रतनगढ़ डूंगरगढ़ सेरूणा रायसर सहित बीकानेर के होटल ग्रीनलैंड में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ओबीसी मोर्चा महामंत्री अर्जुन कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर होटल ग्रीनलैंड में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य राजस्थान के ओबीसी नेता और भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत नगर निगम उपमहापौर राजेंद्र पवार ओबीसी मोर्चा देहात अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री एवं पार्षद वीरेंद्र करल मोर्चा उपाध्यक्ष राजाराम बिश्नोई मोहनलाल पिलानिया सुनील आचार्य दीपक गहलोत जीवराज गहलोत सांवर मल सोनी कमल सोनी भंवरलाल सोनी राजकुमार सोनी मेघराज सोनी सहित कार्यकर्ता मिलन होटल में उत्पादित किया मेरे खुली जीप में सवार होकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत के साथ उत्तम सिंह सोनी एक रैली के रूप में अपने निवास स्थान बंगला नगर पहुंचे जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थान पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओबीसी नेता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि भाजपा ने केंद्र में ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देकर ओबीसी का मान बढ़ाया है ।

जिसके लिए ओबीसी मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते है। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हुकम चंद सोनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं को जो बेरोजगार भत्ता देने की घोषणा की थी आज तक शुरू नहीं किया है बिजली बिलों में बढ़ोतरी आसमान छू चुकी है उसका पुरजोर विरोध करेंगे साथ ही ओबीसी के लोगो पर किसी भी प्रकार का अत्याचार अब सहन नहीं किया जाएगा । बिजली मंत्री बी.ड़ी कल्ला बीकानेर के होने के बावजूद बिजली कंपनी का आंतक लगातार बढ़ रहा है इसके विरूद्ध आंदोलन किया जाएगा

Exit mobile version