भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन मिश्र, कमलनाथ सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट, चर्चा में हैं | जिस नौकरशाही से मारपीट को लेकर ये नेता चर्चा में है | ये मारपीट अब हर राज्य का किस्सा होतो जा रही है | इनका चरम मध्यप्रदेश से शुरू हुआ और अब अन्य राज्यों में भी फ़ैल रहा है | यह चरम हत्या होती है | मध्यप्रदेश में एक युवा आई पी एस अधिकारी की हत्या के बाद देश में इस समय दिल्ली पुलिस की हड़ताल के साथ ही तेलंगाना में एक महिला तहसीलदार की आग लगाकर हत्या करने का मामला गर्म है | नेताओं की असहिष्णुता समाज में नीचे उतर रही है समाज हिंसा की ओर जा रहा है | जिस ब्रिटेन के प्रशासनिक माडल को हमने स्वीकार किया है उससे हमारे नेत्ताओं ने कुछ नहीं सीखा | वहां के मंत्री कुछ मिनिट देरी से आने पर स्वत: इस्तीफा दे देते हैं | यह राजनेता जनता और अफसर को मृत्युतुल्य कष्ट देने से भी नहीं चूकते | कही कहीं अफसर भी उत्तेजना को चरम तक ले जाने से परहेज नहीं करते | दिल्ली में पुलिस की हड़ताल, समाज में सामूहिक रूप से बड रहे और बन रहे असंतोष का परिचय देता है |
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में बीते२ नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें २० से ज्यादा वकील और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. उसके बाद वकीलों ने सोमवार को बंद का ऐलान किया था, जिसमें साकेत कोर्ट के सामने एक पुलिसकर्मी को वकीलों ने पीटा था| वकीलों का समूह सही है या पुलिस का समूह बिना किसी निर्णय के सरकार ने दोनों समूहों की मांगे मान जो संदेश दिया है वो समाज को अच्छी दिशा नहीं देगा |
भारतीय नेताओं के आचरण में नियमों का उल्लंघन, अनावश्यक दबाव और हरकाम में टालमटोल करने की प्रवृति घर करती जा रही है |जिसका फायदा वे नौकर शाह उठाते हैं, जिनकी प्रवृति में भ्रष्टाचार होता है | ये युति बिगड़ते ही कुछ और होने लगता है जिसका चरम हत्या तक होता है | राजनीति में यदि प्रशिक्षण के पश्चात ही कोई जवाबदारी दी जाये तो इसका कोई हल निकलेगा अन्यथा स्थिति दिन ब दिन बिगडती जाएगी |शासन और राजनीति का वर्तमान माडल हमे ब्रिटेन से मिला है | उस की परम्परा देखिये, संसद में उत्तर देते समय अनुपस्थित मंत्री स्वयं गलती स्वीकार कर इस्तीफा दे देता है | भारत में तो राजनेता अपने गलत कृत्य को दबाव बना कर सही ठहराने से बाज नहीं आते | भारत में मिसाल लाल बहादुर शास्त्री की दी जाती है, पर उनके बाद कोई दूसरी मिसाल नहीं है |