

बीकानेर।जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के नागणेचीजी मंदिर क्षेत्र स्थित अंडर ब्रिज के नीचे पटरियों के किनारे एक भ्रूण मिला। असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन के अनुसार यह एक नवजात कन्या है। अनुमान है कि दो तीन दिन पूर्व इस बच्ची ने जन्म लिया हो। नवजात के दोनों हाथ नहीं थे। अन्य अंग भी क्षत विक्षत थे। मौके पर एक ढ़ाई फीट का गड्ढ़ा और कार्टुन भी मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद मृत शव को दफ़नाया गया हो या अवांछित अथवा अवैध कन्या होने पर उसकी हत्या कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने राजकुमार खड़गावत की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
भ्रूण को मोर्चरी में रखने में असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार सोसायटी की भूमिका रही। बता दें कि पुलिस से प्राप्त अधिकृत सूचना के अनुसार बीकानेर पुलिस भ्रूण हत्या के 98 प्रतिशत मामलों में अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही।
