Site icon OmExpress

अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बीकानेर ट्रोमा सेंटर के कॉर्डिनेटर मेवा सिंह अपने अनुभव साझा करेंगे

बीकानेर 15 फरवरी । अहमदाबाद (गुजरात) में आगामी 20- 21 फरवरी को आयोजित अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “हाईवे रोड सेफ्टी एवं ट्रोमा केयर” में बीकानेर ट्रोमा सेंटर के नर्सिंग कॉर्डिनेटर मेवा सिंह अपने अनुभव साझा करेंगे ।

ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉ.बी.एल.खजोटिया ने बताया कि लाइफ लाइन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम मे मेवा सिंह मोटर व्हीकल एक्सीडेंट, ट्रॉमा केयर एंड इमरजेंसी मेडिकल सर्विस पर अपने विचार एवं अनुभव साझा करेंगे ।
मेवा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि, अंतराष्ट्रीय रोड फेडरेशन हेल्थ कार्यक्रम के कार्यकारी समन्वय, न्यूआर्क सिटी के अग्निशमन विभाग के एसोसिएट मेडिकल डायरेक्टर सहित श्रीलंका , नेपाल, संयुक्त राज्य अमरीका , आ0भा0 आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के ट्रोमा विशेषज्ञ शामिल होंगे ।

Exit mobile version