Site icon OmExpress

अंतरराष्ट्रीय फोटोजर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता को मिलेगा ओम एक्सप्रेस एक्सीलेंसी अवार्ड

बीकानेर । अंतरराष्ट्रीय फोटो जर्नलिस्ट श्री दिनेशचंद्र गुप्ताका जन्म 18 नवंबर को बीकानेर में हुवा। आप की फोटो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर अनेक समाचार पत्रों पत्रिकाओं में प्रकाशित वर्षो से होती आई है। बीकानेर का कैमल फेस्टिवल, होली , दीपावली दशहरा ईद पर्व और ग्रामीण अंचलों की आपकी फोटूवो को कई बार सम्मान मिल चुका है श्री गुप्ता गोल्ड मेडलिस्ट से सम्मानित हो चुके हैं। 20 साल से फोटोजर्नलिस्ट में अपना अनुभव रखने वाले श्री गुप्ता एक सशक्त और मेहनती फोटो फोटोजर्नलिस्ट है। ओम एक्सप्रेस ने भी अपने समाचार पत्र और मैगजीन में आपकी फोटूओ को प्रमुखता से प्रकाशित की है। ओम एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप अपने नवम वार्षिकोत्सव पर आपको एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित कर गौरव महसूस करता है।

Exit mobile version