जन शिक्षण संस्थान द्वारा स्थानीय गोलपार्क पुरानी गिनानी में प्रख्यात योग प्रशिक्षक श्री सुरेश कुमार व्यास के नेतृत्व में प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासनों यथा कपालभाति अनुलोम विलोम भुजंगासन, मंडूकासन ध्यान मुद्राओं सहित शरीर के समस्त अंगों से जुड़ी विभिन्न योग क्रियाओं माध्यम से पूर्ण योगाभ्यास करवाया गया। इस योगाभ्यास में संस्थान के प्रभारी निदेशक ओमप्रकाश सुथार कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय कार्यक्रम सहायक तलत रियाज उमाशंकर आचार्य और लेखाकार लक्ष्मीनारायण चूरा सहित स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास

