Site icon OmExpress

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक दिन के योग शिविर का सफल आयोजन हुआ सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

जोघपुर।राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, कंचन कल्याण संस्थान, एवं योगा अलाइंस से सोसायटी द्वारा राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथू सिंह जी के मार्गदर्शन में गांधी पार्क पुराना हाई कोर्ट जोधपुर में एक दिवसीय युवा शिविर का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सफलतापूर्वक किया गया इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और लाभ उठाया। इस मौके पर उपस्थित कंचन कल्याण संस्थान के संयोजक रामू दुबे ने बताया कि इस शिविर में शिक्षक के रूप में हमारे साथ जयवर्धन राजपुरोहित, वंदना,केशव रहे जिन्होंने आज शिविर में योगासन करवाए और लोगों को योग से होने वाले फायदे से अवगत कराया। यह शिविर योग दिवस के मौके पर आयोजित किया जा रहा है हमारा उद्देश्य है कि लोग योग को लेकर जागरूक हो और योग से होने वाले फायदों के बारे में जाने योग करने से अनेकों अनेक बीमारियां दूर होती है और हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है इसीलिए मैं रोज योग करना चाहिए इस मौके पर उपस्थित राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के पुस्तकालय प्रभारी भगवती पंवार ने बताया कि आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हेरिटेज थीम के साथ मनाया जा रहा है इसका उद्देश्य है कि हमें अपनी धरोहर को संभाल कर रखना चाहिए और अपने संस्कारों को जिंदा रखना चाहिए इस मौके पर अधिवक्ता प्रेम, अधिवक्ता राधा विश्नोई,अधिवक्ता कीर्ति सोनी ,अधिवक्ता आरती सोनी, मुस्कान वर्मा, चंद्र प्रकाश, तानिया,पूरा,सीमा लोगवानी,अंकिता,स्वेता खाती,सरिता,सौरव,कनिष्क,गौरांग, विनीता, व अन्य लोगो सहित संस्था कार्यकर्ता और अधिवक्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version