Site icon OmExpress

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : तीन वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बीकानेर, 1 अक्टूबर । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अपना घर वृद्धाश्रम में डाॅ. विजय शंकर बोहरा, भीम वृद्धाश्रम में डाॅ. रोचक सोनी तथा नारी निकेतन महिला आश्रम में डाॅ. दाऊदी के नेतृत्व में वृद्धजनो का सम्मान किया गया व उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल.मीणा ने बताया कि तीनों वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरुक किया गया। बुर्जुगों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये गये। नर्सिंग स्टाफ व लैब टेक्नीशियन्स द्वारा वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य संपादित किया गया।

Exit mobile version