Site icon OmExpress

अंतर जिला लूटेरा गिरोह का खुलासा ,5 कुख्यात लूटेरा गिरफ्तार

-लूटेरा का सरगना हाल ही में अपील पर निकला था जेल से बाहर ….

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-जिले पुलिस ने अंतर जिला लूटेरा गिरोह का खुलासा किया है।जिसमें 5 कुख्यात अपराधियों को सीमांचल के विभिन्न जिलो से हथियार और लूटी गई बाइक और पैसे के साथ गिरफ्तार किया ह।गिरफ्तार अपराधी का सरगना दिनेश साह अपील पर जेल से निकलने के बाद सुपौल जिले में लगातार लूट की घटना को अंजाम दे रहा था।इसी दौरान राधोपुर में व्यवसायी संतोष अग्रवाल के स्टाफ को गोली मारकर 5 लाख रुपैये भी लूट लिए थे।जिसके बाद एसएसपी मनोज कुमार द्वारा एएसपी रामानंद कौशल के नेतृत्व में गठित एसआईटी को ये सफलता हाथ लगी है ।

इन अपराधियों को सुपौल से सटे अररिया ,सहरसा और मधेपुरा से गिरफ्तार किया गया है .जिनके पास 3 पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।इस बाबत एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि 24 मई को राधोपुर के किराना व्यवसायी से कुछ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर 5 लाख रुपैये लूट लिए थे।जिसके बाद पुलिस ने राधोपुर के ही रहने वाले अंतर जिला लूटेरा सोनू यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था .जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन कर इन अपराधियों को विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया है।जिसके सरगना दिनेश साह है जो हाल में अपील पर बाहर निकला था और लूट की घटना को अंजाम देता था .लूटे गये रुपैये में पुलिस ने कुछ राशि भी बरामद की है।

Exit mobile version