Site icon OmExpress

अखिलेश यादव का बयान…..

– Masood Taimuri
इटावा जनता के सवालों के जवाब अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं दे पाएगी तो इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार हैं कोई भी चेहरा ले आएं किसी के भी नेतृत्व में चुनाव लड़े। पहले भारतीय जनता पार्टी को पलटकर अपने संकल्प पत्र को पढ़ना चाहिए, किसानों की आय दुगुनी करने के लिए क्या किया है ?
बेरोजगार नौजवानों के लिए क्या किया है ? जिस प्रदेश ने प्रधानमंत्री दिए हों, मुख्यमंत्री दिए हों, बड़े बड़े आयोजन किए हो उस प्रदेश की सरकार को व्यापारियों के इन्वेस्टमेंट के लिए आयोजन किए हो उनको बताना चाहिए कि व्यापारियों के लिए कितना इन्वेस्टमेंट हुआ है ? पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है भाजपा को बढ़ती हुई महंगाई पर जवाब देना चाहिए अपने संविधान को पढ़ लेना चाहिए, जिस समय जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव हो रहे थे जनता ने नकार दिया और इनके सदस्य नहीं जीते जिसके परिणाम सभी के सामने हैं, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है जिलों के कप्तान और जिलाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं ।

Exit mobile version