Site icon OmExpress

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद राजस्थान इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे धरना स्थल

जयपुर। पुजारी शंभू शर्मा मामले में जयपुर में चल रहे धरने में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) राजस्थान इकाई के नेतृत्व में पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं सहित ब्राह्मण समाज के लोग जयपुर पहुंचे और धरने में शामिल हुए. जिनमे अलवर विधायक संजय शर्मा ओर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा भी शामिल रहे. अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के पदाधिकारियों ने मृतक शम्भू शर्मा को श्रद्धांजली दी ओर सांसद किरोड़ी लाल मीणा से चर्चा की. इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) अलका शर्मा, जिलाध्यक्ष जयपुर लव शर्मा, जिलाध्यक्ष जयपुर (महिला प्रकोष्ठ) आस्था शर्मा, जिलाध्यक्ष जयपुर (युवा प्रकोष्ठ) केशव शर्मा, जिलाध्यक्ष दौसा (महिला प्रकोष्ठ) नेहा चतुर्वेदी, नीलम शर्मा, आशा शर्मा, करौली ज़िला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, उमेश शर्मा, केशव शर्मा, भवानी शंकर, पवन, संदीप सहित करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे ओर धरने को समर्थन दिया.

Exit mobile version