Site icon OmExpress

अखिल भारतीय सम्मेलन के प्रदेश मंत्री संदीप बजाज, लक्ष्मणगढ़ का रायपुर में किया स्वागत

रायपुर/लक्ष्मणगढ़, 26 जनवरी 20।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मंत्री संदीप बजाज निवासी लक्ष्मणगढ़* का धार्मिक यात्रा पर रायपुर जाने पर छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रसेन धाम रायपुर में शानदार स्वागत किया गया।

महामंत्री संजय अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक अग्रवाल, गौतम अग्रवाल ने प्रदेश मंत्री का शाल ओढ़ाकर एवं उनके साथ गये *रतनलाल बजाज, सुरेश बजाज व गणेश नाऊवाला* सहित अन्य सदस्यो को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस दौरान समाज से संबधित कई मुद्दो पर चर्चा की गयी। उल्लेखनीय हैं बजाज परिवार के सदस्य रायपुर में आयोजित कुलदेवी माँ ढाढ़णवाली के *20 वें अखिल भारतीय बसंतोत्सव* में भाग लेने गये हैं।

Exit mobile version