Site icon OmExpress

अगले माह बदल जाएगा राजस्थान का मन्त्रिमण्डल – हेम शर्मा

राजस्थान सरकार में मन्त्रिमण्डल के पुनर्गठन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। कयास के बादल छंट गए हैं जिनको हटाया जाना है वे संकेतों को समझ चुके हैं। इसी सप्ताह मंत्रियों के इस्तीफे लिए जाने हैं। नए मन्त्रिमण्डल का राष्ट्रीय कांग्रेस औऱ मुख्यमंत्री के स्तर पर पुनर्गठन का खाका तैयार है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने मन्त्रिमण्डल के पुनर्गठन की पुष्टि कर दी है। महामहिम से मुख्यमंत्री की भेंट भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।अब किसी तरह के कोई कयास की गुंजाइश शेष नहीं है। अगले माह राजस्थान सरकार के मन्त्रिमण्डल की नई तस्वीर होगी ।। वैसे मुख्यमंत्री ने रघु शर्मा, हरीश चौधरी, गोविंद डोटासरा को मंत्री पद की बजाय संगठन में दायित्व देने की राह स्पष्ट कर दी है कई और मंत्री भी संगठन या अन्य पदों पर जा सकते हैं। सी.पी. जोशी को उपमुख्यमंत्री, डॉ. बी.डी. कल्ला को अन्य पद मिलने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शन्ति धारीवाल को भी अन्य जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बार दो उपमुख्यमंत्री बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है। दूसरा उपमुख्यमंत्री अजा से हो सकता है। महेश जोशी या जितेंद्र सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाने की उम्मीदें संजोए जा रही है। सरकार के शेष दो सालों में मंत्रियों के नए चेहरे आने हैं। शंकुतला रावत, राज कुमार, परसराम मोरदिया, भरत सिंह , गोविंद मेघवाल मंत्री पद के संभावित लोगों में है। उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा के नए मंत्री होंगे। बीकानेर संभाग में राजस्थान सरकार में मंत्रियों के नए चहेरे ही दिखाई देने हैं। कई दिग्गजों की कांग्रेस सरकार में भूमिका बदलने के संकेत हैं। मन्त्रिमण्डल के पुनर्गठन आगामी विधानसभा सभा चुनाव की व्यूह रचना औऱ सत्ता – संगठन में संतुलन को ध्यान में रखकर किया जाना है। कई वरिष्ठ मंत्रियों के स्थान पर अब नए चेहरे देखने को मिलेंगे। सरकार मजबूत और राजस्थान कांग्रेस का संगठन और सशक्त होगा।

Exit mobile version