Site icon OmExpress

अगले 12 घंटों में इसके प्रदेश में मानसून पहुँचेगा प्रदेश में

-भीषण गर्मी से तप रहे राजस्थान के लिए अच्छी खबर है. प्रदेशवासियों का मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मानसून मरुधरा के दक्षिणी द्वार तक पहुंच चुका है. अगले 12 घंटों में इसके प्रदेश में प्रवेश करने की पूरी उम्मीद है।

जयपुर. भीषण गर्मी से तप रहे राजस्थान के लिए अच्छी खबर है. प्रदेशवासियों का मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मानसून मरुधरा के दक्षिणी द्वार तक पहुंच चुका है. अगले 24 घंटों में इसके प्रदेश में प्रवेश करने की पूरी उम्मीद है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में अत्यधिक और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले से लगते गुजरात बॉर्डर तक पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सोमवार से फिर से एक्टीव हुआ है. उसके बाद अब यह आगे की ओर बढ़ रहा है. मानसून इस वक्त दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले से लगते गुजरात बॉर्डर तक पहुंच गया है. मानसून मंगलवार को गुजरात के अन्य क्षेत्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है. फिलहाल मानसून की नोर्दन लिमिट अहमदाबाद, शाजापुर, फतेहपुर और रुद्रपयाग से गुजर रही है।

इन जिलों में अत्यधिक और भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के चित्तौडगढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, झालावाड़, बारां, उदयपुर और प्रतापगढ़ में बुधवार को अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें डूंगरपुर, सिरोही, पाली और बाड़मेर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बीकानेर में बरसे बादल

इस बीच प्रदेश के बीकानेर में मंगलवार को दोपहर में मौसम ने पलटा खाया. वहां बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है. हालांकि बारिश का दौर कुछ देर के लिए ही चला, लेकिन इससे सड़कें एकबारगी तरबतर हो गई और ठंडी हवाओं के झौकों से गर्मी का असर कम हो गया. राजधानी जयपुर में मौसम सामान्य बना हुआ है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है. गर्मी से त्रस्त लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है.

Exit mobile version