Site icon OmExpress

अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेशस्तरीय कार्यसमिति की बैठक 15 दिसम्बर को-अभय जैन

अनूप कुमार सैनी
गुरूग्राम। अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेशस्तरीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 15 दिसम्बर को प्रसिद्ध सरस्वती नदी के उद्गम स्थल सरस्वती नगर आयोजित की जाएगी।
ये जानकारी देते हुए समाज के गुरूग्राम लोकसभा अध्यक्ष अभय जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस प्रदेशस्तरीय बैठक में समाज को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। बैठक के पश्चात चुनाव अधिकारी अधिवक्ता एमपी जैन की देख-रेख में संगठन के आगामी 2 वर्ष के नए सत्र हेतू प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव पद का नियमानुसार द्विवार्षिक चुनाव भी किया जाएगा।

अभय जैन ने बताया कि संगठन की सढ़ौरा विधानसभा टीम के आतिथ्य में आयोजित होने इस बैठक व चुनाव प्रक्रिया के पश्चात प्रदेशभर से पहुंच रहे समाज के पदाधिकारियों के लिए पवित्र सरस्वती तीर्थ के दर्शन भ्रमण का कार्यक्रम भी सुनियोजित किया गया है। उन्होंने ने बताया कि संगठन 15 नवम्बर को अपने सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण कर रहा है।
इस दौरान अग्रवाल वैश्य समाज समाज की राजनीति में भूमिका को लेकर काफी सक्रिय रहा है और राजनीति में उसकी भागेदारी को बढ़ाने के लिए प्रयास करता रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कुशल नेतृत्व में समाज की राजनीतिक भागीदारी के इन प्रयासों की बदौलत आज वैश्य समाज पंचायत से लेकर विधानसभा तक समाज की राजनीतिक शक्ति का परचम लहरा रहा है।
जैन ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज राजनीतिक जागरूकता, अनिवार्य मताधिकार का प्रयोग, समाज की एकजुटता पर निरन्तर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी अपने इन कार्यों को ओर अधिक सक्रियता से जारी रखेगा।

Exit mobile version