Site icon OmExpress

,,, अच्छा नहीं लगा तेरा यू असमय चला जाना….

– पत्रकार के असामयिक निधन से चहुओर और शोक की लहर ।

बिहार(सुपौल)-(ओम एक्सप्रेस ब्यूरों)-हरदिल अजीज युवा,मिलनसार ओर ग्रामीण पत्रकारिता के शशक्त हस्ताक्षर पत्रकार श्रवण कुमार सिंह (52बर्ष )का आकस्मिक निधन गुरुवार को पटना इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हुई।श्री सिंह लम्बे समय से दैनिक आज के लिए काम करने के साथ साथ एलआईसी के लब्ध प्रतिष्ठित अभिकर्ता भी थे।वे मिलनसार के साथ ही काफी वेवाक और तल्ख टिप्पणी के लिए मशहूर थे,और शिद्धान्त से कभी समझौता नहीं करते थे।पत्रकार खासकर मुफस्सिल के पत्रकारों के लिए संघर्ष में सदैव किसी हद तक जाने से गुरेज नहीं करते थे।

श्री सिंह के निधन की खबर से पत्रकार सहित समाज में शोक की लहर दौड़ गई।देर रात तक उनका पार्थिव शरीर के यहां पहुंचने की सम्भावना है। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे छोटे पुत्र छोड़ गए हैं।
अनुमंडलीय प्रेस क्लब के अध्यक्ष उपेन्द्र चंदन , संरक्षक हीरा कुमार सिंह एवं मनोजरोशन,कोषाध्यक्ष करण कुमार लडू,सतीश कुमार आलोक, प्रशांत कुमार, संत सरोज ,दीपक कुमार, जितेंद कुमार, उमेश यादव,शुरेश कुमार पपू,मनोज चौधरी ,अर्जुन कुमार आजाद आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रवण कुमार सिंह जैसे दिलेर साथी का यो चला जाना जिले के पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसे निकट भविष्य में भरा नही जा सकता है, पूरा पत्रकार जगत दुःख की इस घड़ी में परिजनों के साथ है। भगवान उनके परिवार को इस बिपत्ति से निपटने का सम्बल दे।

वही स्थानीय व्यपारी और बुद्धिजीवियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की है।इनमें जदयू सांसद दिलेश्वर कामत,जदयू विधायक वीना भारती, छातापुर बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू, समाजसेवी डॉ ( प्रो) रामानंद सिंह, प्रो रामचन्द्र यादव, दवा व्यबसाई मनोज कुमार गुप्ता, बंटी स्वर्णकार, राजू केजरीवाल, एलआईसी डीओ देवकांत झा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ,कांग्रेस नेता शत्रुघ्न चौधरी, राजद नेता सज्जन कुमार संत, मुखिया बिजेंद्र यादव ,सरपंच दीपनारायण यादव, माकपा नेता राजेश कुमार, भाकपा माले जिला सचिव का. जयनारायण यादव

Exit mobile version