Site icon OmExpress

अजब यूपी पुलिस की गजब गलती

– प्रियंका गांधी को बता दिया रॉबर्ट वाड्रा का पति, एफआईआर में गलतियों की भरमार
नई दिल्ली। कुछ साल पहले बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान मुंह से ‘ठांय-ठांय’ निकालकर कारनामा करने वाली यूपी पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, दिल्ली से हाथरस जाने के दौरान नियमों के उल्लंघन को लेकर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 154 कांग्रेसियों पर मामला दर्ज किया है। हैरानी की बात है कि इस एफआईआर में गलतियों की भरमार है, वह भी अजब-गजब।

कॉमा-बिंदी और मात्रा की बात छोड़िये, हद तो यह हो गई है कि एफआइआर में प्रियंका गांधी की पत्नी का नाम रॉबर्ट वाड्रा लिखा गया है। इतना ही नहीं, एफआइआर में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष लिखा गया है, जबकि उन्हें पद छोड़े एक साल से अधिक हो गया है। उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते हाथरस जाने के दौरान बृहस्पतिवार को ईकोटेक 1 कोतवाली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित 154 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और जितिन प्रसाद समेत कई नेताओं के नाम गलत लिखे गए हैं। यहां तक कि राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बता दिया गया है।

Exit mobile version