वर्तमान में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण इस आंदोलन को अध्यात्मिक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और अहिंसा यात्रा के रूप में हजारों किलोमीटर की पदयात्रा करके जन-जन को नैतिकता और नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं । अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की संयोजिका डॉ. नीलम जैन ने बताया कि सिटी लेवल पर कुल 32 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ । कक्षा 3 से 5 गायन प्रतियोगिता में पीहू लठवाल कक्षा 6 से 8 वर्ग में निहारिका व कक्षा 9 से 12 वर्ग में लोपा मूंदड़ा आचार्य प्रथम रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 वर्ग में नम्रता सोनी कक्षा 6 से 8 वर्ग में सुरभि गोदारा व कक्षा9 से 12 वर्ग में नंदिनी वर्मा प्रथम रही। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 वर्ग में गायत्री गोदारा कक्षा 6 से 8 में प्रज्ञा छाजेड़ कक्षा 9 से 12 वर्ग में मिस कांत तनवीर प्रथम रहे। कविता प्रतियोगिता में हर्षिता राठौड कक्षा 3 से 5 वर्ग में ,निरमा तर्ड कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्राची पंत 9 से 12 वर्ग में प्रथम रहे स्पीच प्रतियोगिता में मौलिक सक्सेना कक्षा 3 से 5 वर्ग में शताक्षी पंडिता 6 से 8 तेजस्वी मिंगलानी 9 से 12 वर्ग में प्रथम रही है । डॉ.नीलम जैन ने बताया यह 18 प्रतियोगी आगे स्टेट लेवल पर भाग लेंगे ।
अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेक्ट का जिला स्तरीय परिणाम :डॉ. नीलम जैन

