Site icon OmExpress

अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

बीकानेर /अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास व अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी द्वारा आयोजित अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह लेडी एल्गिन स्कूल में सम्पन्न हुआ। अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. नीलम जैन ने बीकानेर संभाग के 9 विद्यालयों के 150 बच्चों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र वितरित किए। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष इन्द्रचन्द जी सेठिया ने अणुव्रत की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सुरजाराम जी ने महिला सशक्तिकरण का पुरजोर समर्थन करते हुए अपने भाव व्यक्त किए। संचालन विद्यालय की अध्यापिका ममता पालीवाल ने किया। अंत में मालेश जी सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version