Site icon OmExpress

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) गौरी ने किया पोस्टर का विमाचन

बीकानेर,। जिले में चल रहें कोरोना संक्रमण बचाव के लिए जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिला प्रशासन के साथ अनेक स्वयंसेवी संस्थान भी सहयोग कर रहे हैं ।
जागरूकता अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि सोमवार को सुन्दर लाल डागा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जैन महासभा, बीकानेर द्वारा पाँच हजार स्टीकर तैयार करवाये गये। स्टीकर का लोकार्पण जिला कलक्टर कार्यालय में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, ट्रस्ट के अध्यक्ष मूलचंद डागा एवं अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने किया ।
इस अवसर पर गौरी ने कहा कि इस महामारी को रोकने में स्वयंसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, कोरोना संक्रमण बचाव के लिए जागरूकता का काम राज्य सरकार संस्थाओं के सहयोग से कर रही है, इसमें सुन्दर लाल डागा चैरिटेबल ट्रस्ट और जैन महासभा द्वारा प्रचार प्रसार में प्रचार सामग्री उपलब्ध करवाने से लोगों में जागरूकता आएगी। उन्होंनेे अन्य संस्थाओं का आह्वान किया कि वे इस संकट की घड़ी में सहयोगी बने ।
ट्रस्ट के अध्यक्ष मूलचंद डागा ने कहा कि इस समय हमारी-आपकी साँझा जिम्मेदारी बनती है, भविष्य में भी आवश्यकता होने पर सहयोग करेंगे ।
अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने कहा कि नगर की अन्य संस्थाएँ भी सहयोग कर रही है। इस अवसर पर मांगीलाल भद्रवाल ने आभार प्रकट किया।

Exit mobile version