Site icon OmExpress

अत्रि ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान

कोलकाता . अत्रि ग्रुप ने मंगलवार की सुबह गरिया में अपने सहयोगियों को लेकर एक सफाई अभियान चलाया. इस स्वच्छता अभियान का उद्घाटन टॉलीवुड फेम पारिजात चक्रवर्ती ने अन्य कुछ प्रसिद्ध मॉडलों की उपस्थिति के बीच किया.

आयोजन में अत्री समूह के प्रमुख अमित झुनझुनवाला ने स्वच्छता अभियान के अपने मकसद को स्पष्ट करते हुए बताया कि हमें हर चीज के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए . क्योंकि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि उनका संस्थान भविष्य में भी ऐसे जागरूकता मूलक कार्यक्रमों को आयोजन करता रहेगा.

Exit mobile version