Site icon OmExpress

अदबी उड़ान राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कारों की घोषणा:असम के राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे डॉ. पद्मजा शर्मा और वाजिद हसन काजी

 

उदयपुर।उदयपुर की साहित्यिक संस्था ‘अदबी उड़ान’ द्वारा राष्ट्रीय साहित्य पुरुस्कार 2023 की घोषणा संस्था अध्यक्ष खुर्शीद शेख द्वारा की गयी। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि आठवें राष्ट्रीय साहित्य पुरुस्कार वितरण समारोह के लिये देश के अलग-अलग प्रदेशों के साहित्यकारों के साथ जोधपुर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पद्मजा शर्मा को ‘अदबी उड़ान महिला साहित्यकार सम्मान’ एवं राजस्थानी भाषा के साहित्यकार एवं समीक्षक वाजिद हसन क़ाज़ी’ का चयन ‘अदबी उड़ान राजस्थानी भाषा साहित्यकार सम्मान के लिये किया गया है।

     संस्था के प्रवक्ता इमरान अहमद शेख ने बताया कि 15 अक्टूबर 2023 को आर.सी.ए. कैम्पस उदयपुर में आयोजित पुरस्कार एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल माननीय गुलाबचंद कटारिया होंगे तथा अध्यक्षता शेख़ शब्बीर के. मुस्तफा करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. बसन्त सिंह सोलंकी, डॉ. प्रेम भण्डारी, आबिद हुसैन अदीब, अब्दुल जब्बार तथा सोजत के बाल साहित्यकार अब्दुल समद राही को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। प्रवीण कुमार शारदा ने बताया कि सम्मानित रचनाकारों को राशि, शॉल, उपरना, पाग, मोमेन्टो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा। इस सम्मान समारोह में देश-प्रदेश के साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version