Site icon OmExpress

अनिल जांदू तेजवीर सेना के बने प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता

हनुमानगढ़। राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश सचिव अनिल जांदू ने राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश सचिव पद से त्यागपत्र दे दिया है उसके पश्चात उनको अब रालोपा से संबंधित राष्ट्रीय तेजवीर सेना में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय तेजवीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलसुख चौधरी ने अनिल जांदू को प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है। युवा अनिल जांदू को राष्ट्रीय तेजवीर सेना में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित पूरे बीकानेर संभाग के जाट समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जांदू ने बताया कि वीर तेजा सेना के नियम अनुसार समाज में समरसता तथा भाईचारे की भावना से संगठन की गतिविधियां तेज होंगी। गौरतलब है कि अनिल जांदू युवा जाट मंच भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

Exit mobile version