Site icon OmExpress

अनूप चंद्र पांडे ने नई दिल्ली में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) अनूप चंद्र पांडे ने नई दिल्ली में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया हैं. नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने के बाद बुधवार को नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन कार्यालय में पदभार संभाल लिया. उललेखनीय है कि अनूप चंद्र 1984 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं, साथ ही उन्हें 37 साल की भारतीय प्रशासनिक सेवा का अनुभव है। पूर्व आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को मंगलवार को ही निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है. कानून मंत्रालय के विधायी विभाग ने बताया था कि राष्ट्रपति ने 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पांडेय को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है.

चंडीगढ़ में जन्मे पांडेय अब चुनाव आयुक्त, उत्तर प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को अब चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है| इससे पहले 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप पांडेय उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहने समेत कई अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं| यानि अनूप चंद्र पांडेय प्रशासनिक सेवा में काफी लम्बा और उम्दा अनुभव रखते हैं| शायद यही वजह रही है कि उन्हें अब देश के चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है|

चंडीगढ़ से गहरा नाता….

चुनाव आयुक्त बने अनूप चंद्र पांडेय चंडीगढ़ से ताल्लुक रखते हैं| पांडेय का जन्म 15 फरवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था| पांडेय की पढ़ाई की बात की जाए तो इसमें वह अव्वल रहे हैं| पांडेय ने आईएएस बनने से पहले अलग अलग क्षेत्रों में पढ़ाई करके कई डिग्र‍ियां हासिल कर रखी हैं| उनके पास इंजीनियरिंग-MBA की डिग्रियां हैं| अनूप पांडेय की पंजाब यूनिवर्सिटी के होनहार स्टूडेंट्स में गिनती होती है|

पांडे के पिता वीसी पांडे भी पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ एंशिएंट हिस्ट्री डिपार्टमेंट में वरिष्ठ प्रोफेसर रह चुके हैं| पांडेय उस समय यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन में काफी सक्रिय थे। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर से संबंधित 1984 बैच की प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास की और फिर वह एक आईएएस अधिकारी के औधे पर आ गए| फिलहाल, यूबीएस पंजाब यूनिवर्सिटी के हैड ऑफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर दीपक कपूर ने अनूप पांडेय को भारत का इलेक्शन कमिशनर नियुक्त किये जाने पर बधाई दी है।

Exit mobile version