पर्यटन विकास स्थायी समिति की हुई बैठक
बीकानेर, 01 नवम्बर। अगले वर्ष 11 व 12 जनवरी को अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव मनाया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव में इस बार कुछ नवाचार किए जायेंगे। पहली बार लेजर एवं साउंड शो का आयोजन किया जायेगा। इस शो में बीकानेर की ऐतिहासिक इमारतों एवं महत्वपूर्ण घटनाओं तथा सूर गाथाओं, साहित्यक रचनाओं का प्रदर्शन सूरसागर व जूनागढ की दीवारों पर किया जायेगा।


ऊंट उत्सव का प्रचार-प्रसार किया जाये-जिला कलक्टर ने कहा कि 11 व 12 जनवरी को होने वाले ऊंट उत्सव में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों की भागीदारी हो, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पर्यटक विभाग इसका सोशल मीडिया और विभिन्न होटलों की वेबसाइटस पर बीकानेर की ऐतिहासिकता, सांस्कृतिक, साहित्यक, कला और व्यंजन और अन्य विशेषताओं को प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि देश के बड़े शहरों की होटलों, ऐयरपोर्ट पर बैनर व पोस्टर के माध्यम से ऊंट उत्सव का प्रचार किया जाए। साथ ही सिनेमा घरों में स्लाइड के माध्यम से प्रचार किया जाए। उन्होंने ख्यातनाम कलाकारों से सम्पर्क कर, बीकानेर पर छोटे-छोटे वीडियों क्लिप तैयार कर, सोशल मीडिया पर प्रचारित करे।




पहलीबार नवाचार-डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव पर बीकानेर की विभिन्न विशेषताओं को समेटे हुए ’काफी बुक’ को प्रकाशन किया जायेगा। इस बुक में बीकानेरी व्यंजन, संस्कृति, हस्तकलाएं, वास्तुकला आदि के फोटोग्राफस शामिल किए जायेंगे। इसका प्रकाशन नगर विकास न्यास द्वारा करवाया जायेगा।
जिला कलक्टर ने बैठक में ऊंट उत्सव पर मुख्य आकर्षण पर आधारित पोस्टर का विमोचन भी किया।
कोलायत मेला – जिला कलक्टर ने कोलायत मेला पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी ली और कहा कि 11 व 12 नवम्बर को आयोजित इस मेले को भव्यता प्रदान की जायेगी। रंगीन फव्वारे और रंगबिरंगी रोशनी से कपिल मुनी सरोवर को सजाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 11 नवम्बर को राजस्थानी लोक संस्कृति और भजनों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान के विेभिन्न अंचलों से आए कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी कोलायत को निर्देश दिए कि पूरे कोलायत को साफ-सुथरा रखा जाए। कही पर भी गंदगी नहीं होनी चाहिए।
महाआरती का आयोजन-जिला कलक्टर ने कहा कि गंगामाता जी की आरती की तर्ज पर कोलायत के पवित्र सरोवर के घाटों पर महाआरती का आयोजन किया जायेगा। सभी घाटों पर घन्टे, नगाडे़ बजाए जायेंगे। करीब 10 मिनट तक सरोवर की आरती के लिए लगभग 500 पुजारियों को शामिल किया जायेगा। इसमें साधु-संतों की भागीदारी करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि महाआरती के बाद कपिल मुनी मंदिर परिसर में (घाट) पर अन्य मंदिरों में भी आरती करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि कपिल सरोवर और उसके घाटों पर बड़ी संख्या में दीपदान का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा की शाम को भव्य व दिव्य बनाने के सभी प्रयास किए जायेंगे।
योगा- जिला कलक्टर ने बताया कि पूर्णिमा की सुबह योगा व म्युजिक का कार्यक्रम मुख्य घाट पर रखा जायेगा। उन्होंने ने कपिल सरोवर के मुख्य घाट पर इसी रोज रात्रि को कपिल मुनि पर थ्री-डी का प्रदर्शन करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में सहायक निदेशक पर्यटन विभाग किसन कुमार ने आगामी अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव और कोलायत मेले में विभाग द्वारा की जानेवाली गतिविधयों के बारे में बताया। उन्होंने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीकोडमदेसर भैंरू मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, शिवबाड़ी मंदिर से राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र तक की रोड को ठीक तथा पर्यटक स्थलों की समय-समय पर सफाई करवाने पर बल दिया। बैठक में नगर निगम आयुक्त डाॅ. प्रदीप के गवांडे, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीना, सहायक पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र ंिसंह, निदेशक राजस्थान राज्य अभिलेगार महेन्द्र सिंह खडगावत, एडीईओ सुनील बोडा सहित होटल ऐसोशियेशन के पदाधिकारी, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया आदि उपस्थि थे।
