Site icon OmExpress

अपना हिस्से का भोजन जरूरतमंदों को दे मानवता का मिशाल बन रहे सेवादार

-फायरमैन विमल बिनावरा अपना टिफिन जरूरतमंदों को दे भूख मिटाने का किया कार्य

बीकानेर-ओम एक्सप्रेस न्यूज-पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केंद्र में भोजन बनाने का कार्य जारी रहा,रसोई केंद्र पर रोज हजारों जरुरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।बल्कि हेल्प कमेटी के लोग अपना हिस्से का भोजन(टिफिन ) जरूरतमंद लोगों को दे मानवता का मिशाल बन रहे है।जिसका उदाहरण बीते रविवार की रात्रि कि जहां फायरमैन विमल बिनावरा अपना टिफिन जरूरतमंदों को दे भूख मिटाने का कार्य किया है।9:30 में जब जनता रसोई को पीएम पर नाल थाने से हैड कांस्टेबल हरसुख का फोन आया है। कि 70-80 मजदूर 860 आरडी से पैदल आये हैं।भूखे हैं खाने की व्यवस्था हो सकती है क्या?, सूचना मिलने की देर थी, पीबीएम हैल्प कमेटी की टीम खाना लेकर तुरंत रवाना होकर 10 बजे नाल थाना पहुंच कर मेहमान मजदूरों को भोजन उपलब्ध करवाया, जिसको हमारे मेहमान मजदूरों ने चाव से ग्रहण किया है।

-दाने दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम ….

रात को नाल थाने से निकलते ही करीब 11.15 बजे अम्बेडकर सर्किल नाके से पुलिस कर्मीयों का फोन आया कि कोई दो लोग है जो पीबीएम अस्पताल में भूखे बैठे हैं उनको भोजन की जरूरत है। गाड़ी में सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ,कालु राम चौधरी, संजय सोलंकी, विमल बिनावरा बैठे थे खाने के पैकेट नहीं थे क्योंकि खाना नाल थाना के पास मेहमान मजदूरों को खिलाते वक्त ही खत्म हो चूका था। मगर पीबीएम अस्पताल में भूखे बैठे दो लोगों को भी भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य था मगर खाने के पैकेट एक भी नहीं थे इतने ही में ही मुरलीधर फायरस्टेशन में कार्यरत विमल_बिनावरा
जिसमें अपनी चावल पुलाव सब्जी और रोटी कि टिफिन देकर पीबीएम अस्पताल पहुंची जहां वो दो जरूरतमंद लोग भोजन का इंतजार कर रहे थे उन्हे उस टिफिन से कमेटी ने भोजन उपलब्ध करवाया और उन लोगों ने तुरंत प्रभाव से वही भोजन ग्रहण करना शुरू कर दिया ।

पीबीएम हैल्प कमेटी के संयोजक एडवोकेट बजरंग छिंपा ने कहा कि ऐसी सेवा देख कर कुछ पुर्वजों की बातें याद आई की “दाणे दाणे पर लिखा है खाने वाले का नाम” आज वैसे ही हुआ हमारा साथी फायरमैन विमल बिनावरा अपना टिफिन उन जरूरतमंद लोगों के लिए भेज कर उनकी भुख मिटाने का कार्य किया और खुद भुखा बैठा है।उन्होंने कहा विमल बिनावरा,कालुराम चौधरी ,संजय गहलोत आदि टीम के साथी हैं।

Exit mobile version