Site icon OmExpress

अपनी जिन्दगी की आखिरी सांस तक करता रहूँगा लोगों का एंटरटेनमेंट : भानू प्रताप चौधरी

– टिकटॉ से फेमस हुए बाड़मेर के भानु चौधरी, जल्द दिखेंगे म्यूजिक और कॉमेडी वीडियो में
बाड़मेर। आपका हार्ड वर्क ही आपको हर फील्ड में नाम, काम व पहचान दिलाता है यह कहना है बाड़मेर जिले के रंगवाली गांव के रहने वाले भानू प्रताप चौधरी का। भानू प्रताप चौधरी ने बताया कि एक्टिंग व डांसिंग में मेरा खुद का पर्सनल इंटरेस्ट हमेशा से रहा है, इसलिए मैंने लोकल वीडियो सॉन्ग्स पर एक्ट व डांस कर इस प्रोफेशन में डेब्यू किया। इसके बाद मैंने 2019 में फेमस वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक का रुख किया। यहाँ मैंने मेरे गाँव से ही कॉमेडी वीडियोज बनाकर शुरुआत की जो लोगों को पसन्द आते गए और सभी ने मेरे टैलेन्ट को खूब सराहा। भानू ने आगे बताया कि एक्टिंग व डांसिंग उनकी पर्सनल फेवरेट हॉबी है। सपोर्ट के तौर पर मैं फैमिली और मुझे दोस्तों की तरफ से निराशा हाथ लगी, इन लोगों ने मुझे इतना सपोर्ट नहीं किया जितना मुझे उम्मीद थी। मैं खुद को देखकर ही मोटीवेट होता हूँ, इसलिए मेरी इंस्पिरेशन मैं खुद हूँ।

भानू अब तक 10 से ज्यादा फोटो शूट्स कर चुके हैं। भानू ने बताया कि उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कई सारे वीडियो सॉन्ग्स हैं जो जल्द ही आने वाले हैं। अपनी इस कला के माध्यम से मेरा उद्देश्य लोगों को एंटरटेन करना व उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरना है। भानू का फ्यूचर ड्रीम एक सक्सेसफुल एक्टर बनना है और अपने आप को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अच्छे से सेटअप करना है।

Exit mobile version