Site icon OmExpress

अपनी बात । ओम एक्सप्रेस के सफलता पूर्वक 7 वर्ष होने पर विशेष

नमस्कार मित्रो ओम एक्सप्रेस समाचार सेवा आज सफलता पूर्वक 7 वर्ष पूर्ण कर 6 जून को 8 वें वर्ष में प्रवेश करने जारहा है। विगत दो साल से कोरोना काल के चलते हुवे भी ओम एक्सप्रेस टीम ने अपनी समाचार सेवा निरन्तर जारी रखी है। प्रवासी मित्रों में सर्वाधिक लोकप्रिय ओम एक्सप्रेस नेटवर्क का हमेशा प्रयास रहा है की वो आपकी ख़बर आप के लोगों को कैसे पहुचाए इसके राजस्थान के अलाव अन्य प्रदेश के समाचार पत्रों न्यूज़ पोर्टल से जुड़कर हमने आप की बात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुचाने का अथक प्रयास किया है। पाठकों व विज्ञापन दाताओ का स्नेह हमे 7 सालों से मिल रहा है।

इस समाचार सेवा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आप श्री का योगदान महती आवश्यक है। हमारा प्रयास रहेगा हम राजस्थान की ख़बरों को देशभर के नेटवर्क से जोड़कर समाचारों प्रमुखता से स्थान दिलाए। इसके लिए आप सब का छोटा -मोटा योगदान रहा है। हम आशा करते हैं विगत 7 वर्षों की भांति आगे भी आपका योगदान ओम एक्सप्रेस को मिलेगा। 6 जून 2014 से अबतक हम 11 राज्यों में टीम को जोड़ने में कामयाब हुए हैं। हमारी टीम की कड़ी मेहनत और सक्रियता से आप भली भांति शायद आप परिचित हो गए हैं। हम अवसर पर सभी मित्रो का ओम एक्सप्रेस टीम की ओर से आभार प्रकट करता है। आपका पत्रकार साथी – ओम दैया

Exit mobile version