नई दिल्ली। रोटी. सच्चा झूठा. दुश्मन आदि जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज के निधन की सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ गई. जिस पर मुमताज भेद नाराज हो गई और उन्होंने यहां तक कहा कि वह अभी जिंदा है जब मरेगी तो यह किसी तरह से सीक्रेट नहीं रहेगा सबको पता चलेगा.मुमताज के निधन की खबर की अफवाह इतनी तेजी से फैली के पंजाब के स्पोर्ट्स मिनिस्टर राणा गुरमीत एस सोढ़ी ने तो एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि तक दे डाली. उसके बाद तो यह तेजी से फैल गई कि मुमताज का इंतकाल हो गया है. काबिले गौर है कि इससे पहले भी एक बार मुमताज के निधन की अफवाह उड़ चुकी है मुमताज नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई मशहूर एक्ट्रेस एवं एक्टर के निधन की कई बार झूठी ख़बरे उड़ाई जा चुकी है.
अपने ज़माने की मशहूर अदाकारा मुमताज़ की मौत की उड़ी झूठी खबर,मुमताज़ ने किया खबर पर नाराज़गी का इजहार

