Site icon OmExpress

अपने 75वें जन्मदिन पर लालू ने काटा 75 किलो का लड्डू केक

राजद कार्यालय में दोनों बेटों व जगदानंद को खिलाया

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव का आज 75वां जन्मदिन है। लंबे अरसे के बाद वे अपने जन्मतिथि के मौके पर पटना में मौजूद हैं। इस अवसर पर प्रदेश राजद कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया है। शहर भर में लालू यादव के पोस्टर लगाए गए है, जिनमें उनके समर्थकों ने भगवान का दर्जा दिया है।
अपने जन्मदिन पर दोनों बेटों का सहारा लेकर लालू यादव उठे और केक काटा। वहीं दूसरी ओर उन्होंने राजद प्रदेश कार्यालय में अपने 75 वें जन्मदिन पर 75 किलो का लड्डू केक की तरह काटा और अपने दोनों बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद को भी खिलाया।
लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में लालू यादव का जन्मदिन मनाया। राजद सुप्रीमो पार्टी कार्यालय में तैयार लाइब्रेरी का भी उद्घाटन करेंगे।
यह भी जानकारी मिली है कि राजद सुप्रीमो तेज प्रताप के आवास पहुंच कर लालू पाठशाली की शुरुआत करेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। वहीं प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लालू प्रसाद की जन्मतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

Exit mobile version