Site icon OmExpress

अपराजिता के मंच से प्राकर्तिक संसाधनों के संरक्षण पर भी चर्चा

जयपुर ( ओम दैया) ।कला मंज़र संस्था द्वारा आयोजित की जाने वाली अपराजिता टॉक शॉ श्रृंखला की 8 वीं कड़ी ऑनलाइन सम्पन्न हुई जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश की सामाजिक कार्यकर्ता व लेखिका डॉ सोनल शर्मा आमंत्रित थी जो स्वयं भी एक एनजीओ. की डायरेक्टर हैं। लॉकडाउन में इस टॉक शॉ को ऑनलाइन कर दिया गया था अब संस्था ने इस उद्देश्य के साथ इसे ऑनलाइन भी जारी रखने का निर्णय लिया है कि इस माध्यम से देशभर की महिलाओं से जुड़ा जा सकता है अतः अब ये टॉक शॉ 2 महीने ऑनलाइन व तीसरे महीने ऑफलाइन किया जाएगा। उद्देश्य के अनुरूप 8 वीं कड़ी में 10 से अधिक महिलाएं राजस्थान के बाहर से जुड़ीं। इस बार कुल 42 महिलाओं ने टॉक शॉ में भाग लिया जिसमें डॉ. सोनल शर्मा की जीवन यात्रा के साथ साथ महिला मुद्दों, जल व अन्य प्राकर्तिक संसाधनों के संरक्षण पर भी चर्चा हुई।

हर बार की तरह इस बार भी जयपुर की गणमान्य महिलाओं ने शिरकत की। शॉ का संचालन संस्था की फाउंडर मीनाक्षी माथुर ने किया।

Exit mobile version