Site icon OmExpress

अपराधियों ने चालक को बंधक बना रिफाइन ऑयल से भरी ट्रक को लूटा

प्रशांत कुमार त्रिवेणीगंज(सुपौल)

बेखोफ अपराधियों ने त्रिवेणीगंज बाज़ार के मारुति स्टोर किराना व्यवसायी गुड्डू अग्रवाल का करीब तीन लाख रुपये का रिफाइन ऑयल से भड़ी मिनी ट्रक को अररिया जिला के रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप निशाना बना लिया।तीन लाख रुपये मूल्य के रिफाइन ऑयल अपराधियों ने लूटे हैं।उक्त घटना की पुष्टि रानीगंज SHO श्यामनंदन यादव ने की हैं।जानकारी के अनुसार बाइक सवार छ की संंख्या में अपराधियों ने रानीगंज मार्ग के रामपुर गाँव के समीप मिनी ट्रक को घेर कर ड्राइवर को बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया हैं।

वहीं घटना की जानकारी मिलते हीं तत्काल कार्यवाई करते हुए रानीगंज SHO श्यामनंदन यादव एवं शसस्त्र पुलिस बल ने मिनी ट्रक के पहिये की निशान के आधार पर अररिया जिला के रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नम्बर सात निवासी स्वर्गीय लटूरण आलम के घर से किया बरामद किया हैं। गुलाबबाग से रिफाइन ऑयल लेकर त्रिवेणीगंज बाज़ार आ रहे थे कि उसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया हैं। घटनास्थल से अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र की दूरी महज़ तीन किलोमीटर है। फिलहाल अपराधी भागने में सफल रहे हैं।

Exit mobile version