Site icon OmExpress

अब अर्जुन राम खुद को बदले, अन्यथा यह जीत निरर्थक

बीकानेर,(हेम शर्मा)। बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री चुनाव जीत गए हैं। वे अपने और पार्टी के लोगों के दावों की तुलना में बहुत कम वोटों से चुनाव जीत पाए हैं। अर्जुन राम चुनाव सभाओं में मोदी के ही गीत गा गा कर कहते रहे की वे बड़े मतों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा इस बार उम्मीदवार कमल है। केंद्रीय मंत्री रहे अर्जुन राम ने बड़े वोटों से जीत का खुद दावा करके मामूली वोटों से चुनाव जीत कर मोदी और कमल की साख घटाई है। यह बात सच है कि वे मोदी के नाम से ही चुनाव जीत पाए हैं। खैर जो हुआ सो हुआ। उनके लिए खुशी यह है कि वे चौथी बार चुनाव जीत गए हैं। अब पांच साल का कार्यकाल बीकानेर के विकास को समर्पित कर दें। राजस्थान में भाजपा की सरकार का फायदा विकास से उपेक्षित बीकानेर को दिलाएं। बीकानेर में वांछित विकास को धरातल पर उतार कर अर्जुन राम अपनी खोई प्रतिष्ठा और जनता की नाराजगी दूर कर सकते हैं। जिस कॉकस से अर्जुन राम घिरे वे लोग और समर्थक कुछ भी कहें आपकी बीकानेर के विकास की अनदेखी को लेकर आलोचना हो रही है। बीकानेर के विकास का भरसक प्रयास कर बीकानेर संसदीय क्षेत्र के प्रति दायित्व को निभाने में ही सम्मान है। अन्यथा हो सकता है आप अगला चुनाव फिर जीत जाएं, पर जनता का मन नहीं जीत पाओगे। पार्टी में गुटबंदी, पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी, जनता के बीच झुठी घोषणा, झूठे वादे करने का अब जमाना नहीं रहा है। ऐसा करने वाला भले ही विकल्प के अभाव में चुनाव जीत जाए वो जन मानस में आलोचना के केंद्र में ही रहता है।

Exit mobile version