Site icon OmExpress

अब आयुर्वेद चिकित्सा भी हुई ऑनलाइन

वी बी जैन (9261640571) जयपुर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवम राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली द्वारा संचालित ई-संजीवनी ओपीडी में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविदस्यालय (डिनोवो) जयपुर के चिकित्सक डॉ सी•आर•यादव, डॉ निशा ओझा, डॉ श्रीनिधि आचार्य, डॉ अशोक कुमार, डॉ असित पांजा, डॉ गुलाब पमनानी, डॉ, हरीश भाकुनी, डॉ सर्वेष अग्रवाल, डॉ अभिषेक उपाध्याय, डॉ भरतकुमार पढ़ार ऑनलाइन आयुर्वेद चिकित्सकीय सेवाएं निःशुल्क देंगे। इस सेवा का लाभ लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्रालय की ई- संजीवनी ओपीडी मोबाइल एप्लीकेशन डाऊनलोड कर सकते है या ई-संजीवनी ओपीडी पर लोग इन करके चिकित्सकीय परामर्श ले सकते है। इस ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श पोर्टल से विभिन्न सामान्य रोगों जैसेकि बुखार, खांसी, जुकाम इत्यादि एवम विशेष चिकित्सकीय सेवाये जैसेकि त्वचा रोग, बाल रोग, शल्य चिकित्सा, आंख-नाक-कान-दांत-गले के रोग इत्यादि के लिए आयुर्वेद चिकित्सा एवम परामर्श दिया जाएगा।

Exit mobile version