Site icon OmExpress

अब इस टिक टॉक स्टार ने किया सुसाइड

अनूप कुमार सैनी
नई दिल्ली। गुरुवार को 16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, उनकी मौत के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने निधन की खबर के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

खबरों के मुताबिक आत्महत्या करने से एक रात पहले सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से एक गाने के सिलसिले में बात भी की थी। अर्जुन ने बताया कि बात करने के दौरान सिया ठीक थीं और वो बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थीं, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने ये कदम क्यों उठाया।
कुछ घंटों पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था वीडियो
सिया ने कुछ घंटों पहले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना डांस वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही थी। सिया ने कुछ घंटे पहले जो डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया।

वही वीडियो उन्होंने 6 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर भी शेयर किया था। सिया टिक टॉक स्टार तो थी ही, साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनके अच्छे-खासे फॉलोअर थे। इंस्टाग्राम पर सिया के एक लाख ये ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Exit mobile version