नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा”अधिकारी”)। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में अंदर की कलह जिस प्रकार से उभरकर सामने आई, उसने दिल्ली में पार्टी हाईकमान की चिंता को बढ़ा दिया| जिसके बाद इस ओर पार्टी हाईकमान ने एक्शन लिया और तीन सदस्यी पैनल का गठन कर बातचीत का सिलसिला शुरू किया| इसके बाद तीन सदस्यी पैनल की तरफ से एक विस्तृत रिपोर्ट कांग्रेस की अस्थायी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी गई| इधर, रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद पार्टी हाईकमान में लगातार मंथन जारी रहा| इस बीच कैप्टन और सिद्धू के पंजाब से दिल्ली के खूब चक्कर लगे| और अब खबर सामने आ रही है कि पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया जाएगा| हालांकि, अभीतक इस बारे में औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही होने की बात कही गई है| फिलहाल सुनील जाखड़ पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं| सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की बात पहले से ही चल रही थी|

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष को लेकर स्थिति करीब-करीब साफ हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने संकेत दिया है कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष हो सकते हैं। रावत ने बताया कि पंजाब कांग्रेस को लेकर फार्मूला निकाल लिया गया है। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू मिलकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। नवजोत सिंह सिधू अध्यक्ष व कैप्टन अमरिंदर सिंह कैंपेन कमेटी चेयरमैन होंगे। विजय इंदर सिंगला व संतोख चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। प्रताप सिंह बाजवा मैनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन होंगे। इन नामों की कभी भी घोषणा संभव है।

इस फार्मूला की है चर्चा-

– नवजोत सिंह सिद्धू- पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष।

– कैप्‍टन अमरिंदर सिंह – कैंपेन कमेटी।

– विजय इंदर सिंगला – कार्यकारी अध्‍यक्ष।

-संतोख सिंह – कार्यकारी अध्‍यक्ष।

– प्रताप सिंह बाजवा- मैनिफेस्‍टो कमेटी चेयरमैन।

हरीश रावत बोले- अगला विधानसभा चुनाव कैप्‍टन के नेतृत्‍व में ही लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब इकाई का अध्‍यक्ष बनाने का फैसला कर लिया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दो- तीन दिनों में इस बारे में घोषणा हो सकती है।

हरीश रावत ने कहा कि पंजाब में मूख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस अगले साल होेने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व में ही लड़ेेगी। कैप्‍टन पंजाब में करीब साढ़े चार साल से हमारे मुख्‍यमंत्री हैं और हम चुनाव में उनके नेतृत्‍व में ही उतरेंगे।

हरीश रावत ने कहा कि पंजाब कांग्रेस को लेकर एक फार्मूला तैयार कर लिया गया है। यदि नवजाेत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष बनते हैं तो हमने दो कार्यकारी अध्‍यक्ष का फार्मूला भी तैयार किया है। पंजाब में पार्टी में सारा विवाद अब समाप्‍त हो जाएगा और सभी मिलकर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।

पंजाब कांग्रेस में कलह के बाद आलाकमान पार्टी में विवाद समाप्‍त कराने के लिए फार्मूला तैयार करने में जुटा था। इसको लेकर कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप सिंह बाजवा सहित राज्‍य के सांसदों , विधायकों और मंत्रियों के साथ कांग्रेस की तीन सदस्‍यीय कमेटी ने चर्चा की। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात हुई। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस की कार्यवाहक राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सो‍निया गांधी के साथ बैठक हुई।

बताया जाता है कि पूरे मामले में फार्मूले पर मोहर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद लगी। प्रशांत किशोर पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं और उनके मुख्‍य राजनीतिक सलाहकार भी हैं। प्रशांत किशोर को पंजाब सरकार ने कैबिनेट रैंक दे रखा है। बताया जाता है कि पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष के लिए नवजोत सिद्धू के नाम पर सहमति के लिए कैप्‍टन को प्रशांत किशोर ने ही मनाया। प्रशांत किशाेर 2017 के विधानसभा चुनाव में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के मुख्‍य रणनीतिकार थे।

रिपोर्ट के अनुसार, हरीश रावत ने ऐसा बड़ा बयान दिया है| जिसके मुताबिक, सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये जायेंगे| वहीं, रावत ने यह तो पहले ही कह दिया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे| रावत का इससे पहले भी एक बयान सामने आया था| जिसमें उन्होने कहा था कि पंजाब कांग्रेस में आने वाले समय में बदलाव होगा| इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में भी कुछ नए चेहरों की एंट्री हो सकती है|

पंजाब कांग्रेस में सिद्धू अध्यक्ष तो दो कार्यकारी अध्यक्ष कौन—-???

नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है| बस अध्यक्ष पद पर सिद्धू की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा का इन्तजार है| वहीं, इसके अलावा कहा जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में सिद्धू अध्यक्ष होंगे तो उनके साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये जायेंगे| कार्यकारी अध्यक्ष में दो नाम सामने आ रहे हैं| एक संतोख चौधरी और दूसरा नाम है विजय इन्दर सिंगला का| फिलहाल, शीर्ष नेतृत्व की घोषणा पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं|