Site icon OmExpress

अभाविप के सुमित गुलिया के जन्मदिवस पर अभाविप हरियाणा की टीम ने किया पौधारोपण हर्षित सैनी

रोहतक, 11 दिसम्बर। आज अभाविप के इकाई मंत्री सुमित गुलिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर अभाविप हरियाणा की टीम द्वारा पौधारोपण कर अधिवेशन व्यवस्था की बड़ी बैठक की शुरुआत की गई।
अभाविप हरियाणा के 51वें प्रदेश अधिवेशन की व्यवस्थाऔ को लेकर अभाविप रोहतक ईकाई की बैठक बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में सम्पन हुई, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह राजावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

श्याम सिंह जी राजावत ने सभी कार्यकर्त्ताओं को व्यवस्थाओं को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए। बैठक में छोटी से छोटी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान हर व्यवस्था जैसे प्रचार-प्रसार, यातायात, 1500 प्रतिनिधियों के लिए आवास व्यवस्था से लेकर खुले अधिवेशन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की व्यवस्थाओं की टीम्स बनाई गई। अधिवेशन को बहुत ही अच्छे तरीके सम्पन करने में 300-400 कार्यकर्त्ताओं की टीम व्यवस्था में 31 तारीख तक लगेगी।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र बल्हारा, प्रांत व्यवस्था प्रमुख डॉ नरेश्वर शास्त्री, मस्तनाथ कॉलेज डीन रामफल, गरिमा कौशिक, विभाग संयोजक नवीन शर्मा, महानगर मंत्री लखविंदर लोहानी, महानगर संगठन मंत्री सूर्यप्रताप, महानगर उपाध्यक्ष जगजीत जाखड़, दिनेश शास्त्री, दीपक धनखड़, राहुल गोयत, सीताराम केसरी, प्रवेश, हितेन्द्र, चिराग पोपली आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे और अधिवेशन स्थल का जायजा लिया गया।

Exit mobile version