Site icon OmExpress

अभिकर्ता  गणपत उपाध्याय,कोलासर द्वारा शाखा में उच्चतम 5 करोड़ का नया प्रस्ताव लाकर शाखा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया

बीकानेर, 3 दिसंबर। भारतीय जीवन बीमा बीकानेर शाखा द्वितीय के अभिकर्ता गणपत उपाध्याय,कोलासर द्वारा शाखा में उच्चतम 5 करोड़ का नया प्रस्ताव लाकर शाखा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।इस कार्य में अहम भूमिका में विकास अधिकारी राजकुमार सलूजा,शाखा प्रबंधक मोहिंद्र सिंह और नव व्यवसाय के जोगेंद्र सिंह जी राठौड़ रहे।अभिकर्ता गणपत उपाध्याय कोलासर के निरंतर प्रयास से इस सफलता को अर्जित करना संभव हुआ,इस कार्य में सफलता पाने के बाद गणपत उपाध्याय ने इस बड़ी पॉलिसी के अन्तर्गत प्रथम प्रीमियम की आय को धार्मिक कार्यों में लगाने का निर्णय लिया।उपाध्याय ने कहा कि

उच्च स्तर के कार्यों में हमेशा हमारी प्रतिबद्धता का स्मरण करना कार्य के लक्ष्य को मजबूती प्रदान कर देता है।अपनी आय से निरंतर उत्साह में रहने के लिए कुछ हिस्सा प्रकृति के लिए निकाले।

Exit mobile version