Site icon OmExpress

अमर कीर्ति शिखर सम्मान युवा विज्ञानवेत्ता एवं शोधकर्ता डॉ.पंकज जोशी एवं राजरत्न अवार्ड साहित्यकार संजय पुरोहित को प्रदान किया जाएगा


बीकानेर।शनिवार आचार्यों की घाटी के नीचे, अजीत फाउन्डेशन में युवा वैज्ञानिक डॉ.पंकज जोशी को ‘अमर कीर्ति शिखर सम्मान’ एवं साहित्यकार संजय पुरोहित को राजरत्न अवार्ड अर्पित किया जाएगा।

संस्था अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने बताया कि अमर कीर्ति शिखर सम्मान स्व.अमरदत्त व्यास की पावन स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु उनके जन्म शताब्दी वर्ष 2005 से एवं प्रेरणा प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.राजनारायण व्यास की स्मृति में ‘राजरत्न अवार्ड वर्ष 2015 से शुरू किया गया है।

संस्था के ओमप्रकाश बोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लेखक, समीक्षक-कथाकार अशफाक कादरी होंगे | समारोह की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन हास्य-व्यंग्य कवि बाबू बमचकरी करेंगे।

Exit mobile version