Site icon OmExpress

अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के  शहीद दिवस पर 20 मार्च को रक्तदान शिविर

नसीराबाद।क्षत्रिय लोधा समाज व नवयुवक मण्डल की बैठक लोधा धर्मशाला नसीराबाद में आयोजित की गई जिसमें अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के 164 वें शहीद दिवस पर दिनांक 20 मार्च 2022 को नृसिंह मंदिर पर  लगने वाले रक्त दान शिविर में कम से कम 164 यूनिट रक्त का लक्ष्य निर्धारित किया गया इस दौरान अधिक से अधिक रक्तदाताओं को उत्साहित होकर रक्तदान करने की अपील की गई तथा साथ ही शिविर स्थल पर रक्तदाताओं एवं रक्त संग्रह टीम को सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। बैठक में समाज अध्यक्ष सीताराम पथरिया, सचिव अमरचन्द पथरिया, सहसचिव प्रकाश पथरिया, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष डा रवि पथरिया, लोकेश , सुरेंद्र, मुकेश,अनिल, सोहन आदि बहुत से समाज बंधु एवं नवयुवक उपस्थित थे। सभी ने एक जुट होकर रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया।

Exit mobile version