Site icon OmExpress

अमृतसर दौरे पर देश के उपराष्ट्रपति, श्री हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

अमृतसर : देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अमृतसर दौरे पर हैं। इस दौरान वह श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। उनके साथ भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अमृतसर के दौरे पर पंजाब आए हैं। इस दौरान वह पहले श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इसके साथ ही उन्होंने गुरु रामदास लंगर हॉल में अपने परिवार सहित गुरु का लंगर भी ग्रहण किया।

इस दौरान वह बाकी संगत के साथ बैठकर लंगर ग्रहण कर रहे थे। इतना ही नहीं लंगर ग्रहण करने के बाद उन्होंने गुरुघर में बर्तन धोने की सेवा भी की।

इसके बाद वह 2 बजे जलियांवाला बाग, 2.40 बजे दुर्गियाना मंदिर तथा उसके बाद 3.40 बजे रामतीर्थ पहुंचेंगे। उनके आगमन के चलते अमृतसर में पुलिस अलर्ट पर है और कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इसे लेकर प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना हो न हो।

Exit mobile version